रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुछ दिन ठहर जाओ, हुड्डा भी दूसरे राज्यों में दिखेंगे :कृष्ण मिड्ढा – Wait A Few Days; Hooda, Too, Will Be Seen In Other States: Krishan Middha
झज्जर-बहादुरगढ़

कुछ दिन ठहर जाओ, हुड्डा भी दूसरे राज्यों में दिखेंगे :कृष्ण मिड्ढा – Wait A Few Days; Hooda, Too, Will Be Seen In Other States: Krishan Middha

November 29, 2026


Wait a few days; Hooda, too, will be seen in other states: Krishan Middha

28jjrp21- श्री राम धर्मशाला में आयोजित संत सम्मेलन को संबो​धित करते विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. क

झज्जर। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा शनिवार को श्री राम धर्मशाला में आयोजित संत सम्मेलन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अध्यात्म और मेडिटेशन बेहद जरूरी हैं। ये व्यक्ति को सही-गलत की पहचान कराने के साथ सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करते हैं।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि थोड़े दिन ठहर जाओ, कुछ रोज बाद हुड्डा भी किन्हीं दूसरे राज्यों में दिखेंगे। अपराध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ अपराधी छोटे बच्चों का इस्तेमाल कर गंभीर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें अच्छे संस्कार देने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामायण और धार्मिक ग्रंथ सत्य, सेवा, संस्कार और मानवता का संदेश देते हैं। सत्संग जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। इस मौके पर आदित्य धनखड़, कप्तान बिरधाना, मनीष बंसल और गुलशन शर्मा मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X