रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवास:सुपर मार्केट में कपड़े की दुकान में भीषण आग, 15 लाख का नुकसान,दुकानदार ने कचरे से आग लगने की आशंका जताई – Dewas: Fire Guts Clothing Shop In Super Market, Owner Estimates Loss Of Rs 15 Lakh
देवास

देवास:सुपर मार्केट में कपड़े की दुकान में भीषण आग, 15 लाख का नुकसान,दुकानदार ने कचरे से आग लगने की आशंका जताई – Dewas: Fire Guts Clothing Shop In Super Market, Owner Estimates Loss Of Rs 15 Lakh

November 29, 2026

शहर के सुपर मार्केट स्थित कपड़े की एक दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान संचालक के अनुसार आगजनी की घटना में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सुपर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग दिखाई दी। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर खुलवाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

दुकान संचालक ने बताया कि सुबह जब दुकान में आग लगने की जानकारी मिली और मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में रखे अधिकांश कपड़े जल चुके थे। आगजनी में करीब 15 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि दुकान के आसपास पड़े कचरे के कारण आग लगी होगी, हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। फायर विभाग के कर्मचारी अनुभव चंदेल ने बताया कि सुपर मार्केट में कपड़े की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। घटना में दुकान में रखा कपड़ा जलने से नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें: इंदौर: परिसीमन के बाद इंदौर जिले में बढ सकती है एक लोकसभा सीट, मालवा-निमाड़ में निकलेगी नई सीट

कचरे में लगी आग से दुकान में हुआ नुकसान

दुकानदार राजकुमार ने बताया कि दुकान के पीछे कचरा रखा हुआ है, जिसके चलते दुकान में आग लग सकती है। कई बार इसकी शिकायत भी नगर निगम को की गई है कि यहां से कचरा हटाया जाए लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया आज जो नुकसान हुआ है कहीं ना कहीं आसपास जो कचरा है उसके जलने से दुकान में आग लग गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सुपर पावर अकादमी में आग लगने के लिए सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दुकानदार से घटना को लेकर जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि आसपास देर रात में कई लोग यहां आते-जाते हैं। दुकानदार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं और जो आग लगने के कारणों का पता लगाया जाए।

सुपरमार्केट में स्थित कपड़े की दुकान में लगी आग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X