बिहार:सीएचसी की बदहाली देख भड़कीं विधायक, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं मिली; गायब थे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी – Bihar: Mla Furious Over The Poor State Of A Chc; Anti-rabies Vaccine Unavailable

विधायक और परसा सीएचसी
November 29, 2026

विधायक और परसा सीएचसी
सारण जिले के परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्थानीय विधायक डॉ. करिश्मा राय ने नाराजगी जताई। शनिवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें परिसर में गंदगी, एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की गैरमौजूदगी जैसी खामियां मिलीं। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
प्रसव कक्ष और शौचालय में मिली गंदगी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, प्रसव कक्ष, शौचालय और पूरे परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान जगह-जगह गंदगी और प्रसव कक्ष व शौचालय की खराब स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर ड्रग इंस्पेक्टर को फोन
दवाओं की उपलब्धता की जांच के दौरान अस्पताल के स्टॉक में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) नहीं मिली। इस पर विधायक ने स्वास्थ्य प्रबंधक शिव कुमार पासवान से जवाब मांगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल ड्रग इंस्पेक्टर से फोन पर बात की। साथ ही अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने और विभिन्न बीमारियों की नियमित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सूचना के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे प्रभारी
निरीक्षण की पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमार अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, जरूरी दवाओं की उपलब्धता और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
November 29, 2026
सीवान जिले के महाराजगंज प्रखंड स्थित प्रैक्टिकल उच्च विद्यालय, सिकटिया के एक शिक्षक की क्लासरूम में सोते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल तस्वीरों में शिक्षक कभी कुर्सी पर आराम करते तो कभी बेंच पर लेटकर सोते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद विद्यालय की व्यवस्था और […]
November 28, 2026
नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप शनिवार की देर शाम लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर को पिस्टल […]
November 28, 2026
जिस घर में कुछ दिन पहले छठ पर्व की खुशियां गूंज रही थीं, वहां शनिवार को मातम पसरा था। परिवार के साथ छठ मनाने के लिए 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पिठौरी पहुंचा […]
