छत्तीसगढ़:एआई से ब्लैकमेलिंग मामले में मुख्य आरोपी दीपक टंडन का साला भी गिरफ्तार – Bilaspur Ai Blackmailing Case Deepak Tandon Brother In Law Arrested

गिरफ्तार आरोपी
November 29, 2026

गिरफ्तार आरोपी
छत्तीसगढ़ में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक टंडन के साले कमल प्रसाद चौबे को रायपुर से गिरफ्तार किया है। कमल आरोपी दीपक के न्यूज पोर्टल में पार्टनर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
एआई से ब्लैकमेलिंग और प्राथमिकी
महाराणा प्रताप नगर निवासी मणिशंकर पांडे ने सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई की मदद से उनकी तस्वीरों को अश्लील और आपत्तिजनक बनाकर न्यूज पोर्टल तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। इसका उद्देश्य सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करके पैसों की वसूली करना था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दीपक टंडन, कमल प्रसाद चौबे और अन्य सहयोगियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया। इससे पहले पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित अपार्टमेंट में दबिश देकर दीपक को पकड़ा था। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए, जिनमें आपत्तिजनक तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो मिले। नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत 19 नवंबर को दीपक की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
ठगी और आठ प्राथमिकियां
पूछताछ में दीपक टंडन पर लगभग 35 से 40 लोगों से ठगी करने का संदेह सामने आया है। आरोपी खुद को मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताकर लोगों को झांसे में लेता था। वह प्रशासनिक अधिकारियों को मनचाही पदस्थापना और तबादला दिलाने का भरोसा देकर रकम ऐंठता था। आरोपी दीपक और उसकी पत्नी बरखा के खिलाफ रायपुर, बिलासपुर, सक्ती और कोरबा जिलों में कुल आठ प्राथमिकियां दर्ज हैं। इसके अलावा 11 अन्य शिकायतों की जांच जारी है। हाल ही में दो नए मामलों में 56 लाख रुपये की ठगी की शिकायत मिली है। इनमें एक प्रबंधक विकास नागले से 25 लाख रुपये और संचालक श्याम सिंह ठाकुर से 31 लाख रुपये लेने का आरोप है।
November 28, 2026
बिलासपुर शहर में मेडिकल स्नातकोत्तर (एमडी) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर दो डॉक्टरों से लगभग 2.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने दाखिला कराने का झांसा देकर पीड़ितों को फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमा दिए। मामले का खुलासा होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने पांच आरोपियों के […]
November 27, 2026
cgpsc मामले में सरकार को नोटिस विस्तार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने राज्य शासन और आयोग को नोटिस जारी किया है। उन्हें 14 दिसंबर तक इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन ने न्यायालय को बताया […]
November 27, 2026
छत्तीसगढ़ के चर्चित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने 18 नवंबर को दोनों […]
