रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ghazipur News:सनाउल्लाह बने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष – Sanaullah Becomes District President Of The Minority Morcha
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:सनाउल्लाह बने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष – Sanaullah Becomes District President Of The Minority Morcha

November 29, 2026


Sanaullah becomes district president of the Minority Morcha

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने सनाउल्लाह सिद्दीकी। स्रोत- भाजपा

गाजीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनस साजिद उस्मानी ने भितरी निवासी सनाउल्लाह सिद्दीकी उर्फ शन्ने को गाजीपुर जिले का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने 25 नवंबर को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी। शन्ने इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा में महामंत्री और उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह लंबे समय से भाजपा की विचारधारा से जुड़कर समाजसेवा और संगठन के कार्यों में सक्रिय हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने खुशी जताई है। शन्ने ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X