रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मथुरा

Mathura News:बुजुर्ग की जंक्शन पर मौत, ट्रेन में चढ़ते ही पड़ा दिल का दौरा – Elderly Man Dies At Junction

November 29, 2026


मथुरा। ब्रज भ्रमण कर गोरखपुर जा रहे मुंबई के एक बुजुर्ग श्रद्धालु की जंक्शन रेलवे स्टेशन पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात उस समय हुई जब वह छपरा एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुंबई के बोरीवली ईस्ट निवासी 68 वर्षीय जितेंद्र अमृतलाल पांडया पुत्र अमृतलाल पांडया करीब एक दर्जन लोगों के समूह के साथ ब्रज दर्शन के लिए आए थे। शुक्रवार रात सभी श्रद्धालु गोरखपुर जाने के लिए मथुरा जंक्शन पहुंचे थे। उन्हें प्लेटफार्म संख्या-9 से छपरा एक्सप्रेस पकड़नी थी। ट्रेन में चढ़ते ही जितेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए। साथ चल रहीं पत्नी भावना पांडया और बेटे प्रशांत पांडया ने शोर मचाया। मौके पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवान केशव सिंह ने परिजनों की मदद से रात करीब 12 बजे उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रेन में चढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात सामने आई है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X