झारखंड:जिस लापता जवान को समझकर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार, वह निकला सुदामा भूइयां; डीएनए रिपोर्ट से खुलासा – Jharkhand: The Man Whose Last Rites Were Performed By His Family Believing Him To Be A Missing Soldier

थाना
November 29, 2026

थाना
नीलांबर-पीतांबरपुर के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जिस शव को झारखंड पुलिस के लापता जवान विजय उरांव का मानकर उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह वास्तव में सतबरवा थाना क्षेत्र के कमरू गांव निवासी सुदामा भूइयां का निकला। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की जांच रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है। इस नए खुलासे के बाद पुलिस जवान विजय उरांव के लापता होने की गुत्थी एक बार फिर उलझ गई है।
दो परिवारों के दावों के बाद डीएनए जांच
मुसाबनी में तैनात पुलिस जवान विजय उरांव 8 अगस्त. 2025 को देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। परिजनों ने 22 अगस्त को मिले शव की पहचान विजय के रूप में की थी, जिसके बाद पुलिस ने शव सौंपकर अंतिम संस्कार करा दिया था। बाद में कमरू गांव निवासी मंजू देवी ने थाने पहुंचकर दावा किया कि शव उनके पति सुदामा भूइयां का है, जो 19 अगस्त 2025 से लापता थे। इसके बाद पुलिस ने सितंबर 2025 में दोनों परिवारों के डीएनए नमूने और सुरक्षित विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजे थे।
जवान की तलाश तेज करने की उठी मांग
डीएनए रिपोर्ट से अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि लापता जवान विजय उरांव का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शव की गलत पहचान के कारण उत्पन्न विवाद की वजह से जवान के परिजनों को मिलने वाली सरकारी सहायता और मुआवजा राशि भी अटक गई है। परिजनों ने अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर जवान की तलाश तेज करने की मांग की है। वहीं लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
November 29, 2026
सांकेतिक विस्तार पोटका प्रखंड की तेंतलापोड़ा पंचायत स्थित तेंतला टोला चारडीहा में ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इस […]
November 29, 2026
रिम्स की अधिग्रहीत जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जा और खरीद-बिक्री कराने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सात अधिकारियों, एक बिल्डर और पांच दलालों समेत कुल 13 आरोपियों को जेल भेजने के बाद अब एजेंसी उनकी काली कमाई का हिसाब जुटाने में लगी है। इसके […]
November 28, 2026
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) परीक्षा में धांधली को लेकर सीआईडी की चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक, परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ऋतिक रोशन ने अपने रिश्तेदार और पतंजलि आईएएस एकेडमी के संचालक संजीत कुमार के साथ मिलकर अनुचित लाभ उठाया। आरोप है कि […]
