रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागवानी को झटका:इस साल हिमाचल से नेपाल के लिए 48 फीसदी घटा सेब निर्यात, जानें क्या है वजह – Setback For Horticulture: Apple Exports From Himachal To Nepal Have Fallen By 48 Percent This Year
शिमला

बागवानी को झटका:इस साल हिमाचल से नेपाल के लिए 48 फीसदी घटा सेब निर्यात, जानें क्या है वजह – Setback For Horticulture: Apple Exports From Himachal To Nepal Have Fallen By 48 Percent This Year

November 29, 2026


Setback for horticulture: Apple exports from Himachal to Nepal have fallen by 48 percent this year

हिमाचल सेब।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से नेपाल को होने वाली सेब की आपूर्ति में इस बार पिछले साल के मुकाबले 48 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश से नेपाल को इस सीजन में केवल 15 लाख पेटी रेड गोल्डन सेब की आपूर्ति ही की गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा करीब 29 लाख पेटी था। इस बार 14 लाख पेटी कम कारोबार होने के पीछे बड़ा कारण हिमाचल प्रदेश में इस बार सेब की कम पैदावार को माना जा रहा है। मौसम की बेरुखी के कारण हिमाचल प्रदेश में इस बार पिछले साल के मुकाबले आधा ही सेब उत्पादन हो पाया है। पहले सर्दियों में समय पर बर्फबारी नहीं हुई और उसके बाद बरसात में ओलों की मार सेब के बगीचों पर पड़ने से फल झड़ गए। आंकड़ों से समझें तो पिछले वर्ष प्रदेश में करीब साढ़े तीन करोड़ सेब पेटी का उत्पादन हुआ था, जबकि इस बार 1.80 करोड़ के आसपास उत्पादन सिमट कर रह गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X