धौलपुर:12 साल पुराने फायरिंग केस में पांच दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 10 हजार का जुर्माना – Dholpur Rajakhera 2014 Firing Case Five Convicts Life Imprisonment

प्रतीकात्मक तस्वीर
October 30, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान के धौलपुर में करीब 12 साल पुराने फायरिंग और मारपीट के मामले में अदालत ने पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। राजाखेड़ा क्षेत्र में वर्ष 2014 में रिखब चंद जैन और उनके पुत्र पर हमला किया गया था। इस वारदात में दोनों घायल हुए थे। विशिष्ट न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र ने मामले की सुनवाई के बाद पांच आरोपियों को दोषी ठहराया। प्रत्येक दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
पिता-पुत्र पर हमला कर की गई थी फायरिंग
विशिष्ट लोक अभियोजक सतीश चंद्र शर्मा के अनुसार, वर्ष 2014 में राजाखेड़ा क्षेत्र में रिखब चंद जैन और उनके पुत्र पर हमला किया गया था। आरोपियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के साथ फायरिंग भी की थी। इस घटना में दोनों घायल हो गए थे। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रकरण न्यायालय पहुंचा।
न्यायाधीश राकेश गोयल की अदालत ने सुनाई उम्रकैद
लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद विशिष्ट न्यायालय डकैती प्रभावित क्षेत्र के न्यायाधीश राकेश गोयल ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांच आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने प्रमोद, अजीत, देवेंद्र उर्फ देवा, तेजा और आदित्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।करीब 12 वर्ष पुराने इस मामले में सुनाए गए फैसले के बाद आरोपियों को दी गई सजा एक बार फिर चर्चा में है।
पहले चार आरोपियों को भी हो चुकी है उम्रकैद
इस प्रकरण में पांच आरोपियों को सजा सुनाए जाने से पहले चार अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। पूर्व में उदय, राममूर्ति, निरंजन और रामदत्त को दोषी ठहराते हुए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब पांच अन्य आरोपियों को सजा सुनाए जाने के बाद इस मामले में दोषसिद्धि और सजा की कार्रवाई आगे बढ़ी है। राजाखेड़ा में पिता-पुत्र पर हुई फायरिंग और मारपीट की इस वारदात से जुड़े प्रकरण में अलग-अलग चरणों में आरोपियों को सजा सुनाई गई है।
November 12, 2026
अस्पताल में भर्ती घायल विस्तार सैपऊ थाना क्षेत्र के गढ़ी चटोला गांव में गुरुवार को दो पक्षों में पत्थर घड़ी को लेकर लाठी भाटा जंग हो गई। दोनों तरफ से हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मामले की खबर मिलने […]
November 10, 2026
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस विस्तार धौलपुर की बजरंग कॉलोनी में 22 वर्षीय मुकेश कुमार की सिर में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव मकान की दूसरी मंजिल पर खून से लथपथ मिला। परिजनों को जानकारी मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना […]
November 9, 2026
A land dispute is being cited as the reason for the incident; the police have placed both bodies in the mortuary and are investigating the circumstances surrounding the apparent suicides.
