Tata की ये नई SUVs मचाएंगी धूम! नई Nexon से लेकर Safari EV और Avinya X तक, देखें पूरी लिस्ट
Last Updated:
Tata Motors की SUV लाइनअप में आने वाले दिनों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. कंपनी 2027 में नई जनरेशन Nexon से लेकर अपनी पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV Safari EV तक कई बड़े मॉडल पेश कर सकती है. वहीं, प्रीमियम सेगमेंट में Avinya X की एंट्री भी होने वाली है. इन तीनों SUVs में क्या खास होगा, कितनी दमदार होगी इनकी बैटरी और किन नए फीचर्स के साथ आएंगी? जानिए पूरी डिटेल.
Tata इंडियन मार्केट में 3 नई SUV लॉन्च करने वाली है.
Tata Motors ने अपने फ्यूचर प्लान के तहत FY 2031 तक इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को छह से बढ़ाकर दस मॉडलों तक पहुंचाने की स्ट्रेटजी बनाई है, वहीं पारंपरिक फ्यूल ऑप्शन में भी बड़े बदलाव और नए नाम जुड़ने वाले हैं. साल 2027-28 के बीच कंपनी इंडियन मार्केट में कई नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में है, जो अलग-अलग प्राइस और सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करेंगी.
इन मॉडल्स में न्यू जेन टाटा नेक्सन, थ्री-रो सफारी ईवी और प्रीमियम अविन्या एक्स शामिल हैं. कंपनी का प्लान पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक ऑप्शन के साथ हर सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करना है. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में इन तीनों मॉडल्स को संभावित रूप से किन फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है?
New Gen Tata Nexon
नई पीढ़ी की टाटा नेक्सन 2027 में दस्तक दे सकती है और इसके बाद इसका नया इलेक्ट्रिक वर्जन भी आने की उम्मीद है. सामने आई टेस्टिंग इमेज में डैशबोर्ड के ऊपर दो अलग-अलग स्क्रीन दिखाई दी हैं और पिछले हिस्से के डिजाइन में काफी बदलाव नजर आए हैं. ये एसयूवी टाटा के मॉड्यूलर एटलस आर्किटेक्चर पर बेस्ड हो सकती है. इंजन ऑप्शन के तौर पर मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को नए मॉडल में भी बरकरार रखा जा सकता है.
Tata Safari EV
टाटा सफारी ईवी कंपनी की पहली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी बन सकती है, जिसका डेब्यू 2027 की शुरुआत में संभावित है. टेस्टिंग के दौरान मिली तस्वीरों से संकेत मिला है कि इसका रियर सस्पेंशन सेटअप रेगुलर सफारी से अलग हो सकता है. इसमें हैरियर ईवी की तरह 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक मिल सकते हैं. टॉप वेरिएंट में डुअल मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है, जिससे ये Mahindra XEV 9s को कड़ी टक्कर देगी.
Tata Avinya X
टाटा अविन्या एक्स नए अविन्या ब्रांड के तहत आने वाली पहली प्रोडक्शन एसयूवी हो सकती है, जो 2027 में शोरूम तक पहुंच सकती है. इसका कॉन्सेप्ट मॉडल भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में दिखाया गया था. कंपनी ने पुष्टि की है कि अविन्या वाहनों के लिए चेरी और जगुआर लैंड रोवर के ज्वाइंट वेंचर वाली फ्रीलैंडर आर्किटेक्चर का उपयोग किया जाएगा और इसका प्रोडक्शन तमिलनाडु के पनापक्कम प्लांट में होगा.

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…
और पढ़ें
