राजस्थान:पंचायत चुनाव की हार पर बोले भूपेंद्र यादव, कहा- जनता का जनादेश स्वीकार, कमियों की करेंगे समीक्षा – Union Minister Bhupender Yadav Statement We Accept The Public Mandate News In Hindi

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
November 29, 2026

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
राजस्थान में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि है और भाजपा जनता के जनादेश को स्वीकार करती है। पार्टी चुनाव परिणामों की गंभीरता से समीक्षा करेगी और इनसे सीख लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगी।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है। जनता ने जो निर्णय दिया है, पार्टी उसका सम्मान करती है। हालांकि, चुनाव परिणामों को समझने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्टी को 38 प्रतिशत वोट मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि राजस्थान में भाजपा का मजबूत जनाधार मौजूद है।
पढे़ं: कड़ाके की सर्दी में पुलिस द्वारा आरोपियों के कपड़े उतरवाने का आरोप, कांग्रेस विधायक ने थाना घेरा; जानें
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में शामिल है। प्रदेश में आए चुनाव परिणाम पार्टी को आगे बढ़ने और अपनी कमियों को समझने का अवसर देंगे। पार्टी इन नतीजों को गंभीरता से लेते हुए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम करेगी।
भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले में हुए नगर निकाय और पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां भाजपा ने अच्छा काम किया है। आज निर्वाचित सदस्यों के साथ मिलन समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अलवर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। विकास कार्यों को गति देने और आमजन से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। राजस्थान में पार्टी को मिली हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
November 29, 2026
अपराध विस्तार खैरथल-तिजारा के ततारपुर थाना पुलिस ने तीन जिलों के पांच थानों में वांछित 23 वर्षीय आरोपी कुलदीप उर्फ चन्दू को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण, फिरौती और डकैती के मामलों में शामिल यह आरोपी पिछले 47 दिन से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सूचना और […]
November 28, 2026
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विस्तार पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। जूली ने मालाखेड़ा और उमरैण सहित पूरे अलवर जिले तथा प्रदेश में कांग्रेस के प्रधान बनने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा धनबल, गुंडागर्दी और […]
November 27, 2026
दुष्कर्म विस्तार करीब तीन महीने पहले घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा और उत्तर प्रदेश के मथुरा होते हुए झालावाड़ जिले के भवानीमंडी से सुरक्षित ढूंढ निकाला है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी उत्तर प्रदेश का […]
