शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा:बीमारी से परेशान परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत; एक गंभीर – Tragic Incident In Karauli: Distressed By Illness An Entire Family Consumed Poison Three People Died
करौली

राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा:बीमारी से परेशान परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत; एक गंभीर – Tragic Incident In Karauli: Distressed By Illness An Entire Family Consumed Poison Three People Died

October 30, 2026


Tragic incident in Karauli: Distressed by illness an entire family consumed poison three people died

खुदकुशी।

विस्तार

करौली जिले के सपोटरा उपखंड के बालौती गांव की बैरवा बस्ती में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (41) और पुत्र लक्ष्मीनारायण (25) की मौत हो गई, जबकि विजयराज (27) का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार लंबे समय से बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारणों की भी जांच की जा रही है।

पढ़ें: वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा

देर रात पहुंचेगा शव

डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि राजबाई बैरवा और लक्ष्मीनारायण बैरवा के शवों का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल सपोटरा में कराया जा रहा है। रामदयाल बैरवा की जयपुर में मौत होने के कारण उनका शव देर रात तक बालोती गांव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रामदयाल बैरवा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी ने जानकारी दी कि उसके दोनों बेटे मानसिक रूप से विमंदित थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X