रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संत कबीर नगर

Sant Kabir Nagar News:शादी, मेहंदी और हल्दी के लिए मैचिंग परिधानों की धूम – The Trend Of Matching Outfits For Weddings, Mehendi, And Haldi Ceremonies

November 29, 2026


संतकबीरनगर। सहालग शुरू होते ही बाजारों में शादी की खरीदारी ने रफ्तार पकड़ ली है। खासकर महिलाओं और युवतियों में शादी के अलग-अलग कार्यक्रम के लिए अलग-अलग परिधान खरीदने का क्रेज देखने को मिल रहा है। शादी समारोह के लिए जहां डिजाइनर लहंगे और हैवी गाउन पसंद किए जा रहे हैं, वहीं मेहंदी और हल्दी की रस्मों के लिए थीम के अनुसार हरे और पीले रंग के परिधानों की मांग बढ़ गई है।

व्यापारी बैजनाथ गुप्ता ने बताया कि इस बार शादी के परिधानों में डिजाइनर लहंगों की अच्छी मांग है। इनमें हैवी एंब्रॉयडरी, जरदोजी वर्क, मिरर वर्क, सीक्वेंस और आकर्षक डिजाइन वाले लहंगे युवतियों को पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा ब्राइडल लहंगे के साथ-साथ रिसेप्शन और शादी समारोह के लिए हैवी गाउन की भी काफी वैरायटी उपलब्ध है।

ग्राहक पसंद और बजट के अनुसार पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक के परिधान खरीद रहे हैं। वहीं व्यापारी विवेक छापड़िया ने बताया कि मेहंदी और हल्दी समारोह के लिए विशेष रंगों वाले परिधानों की मांग बढ़ी है। मेहंदी कार्यक्रम के लिए हरे रंग की कुर्ती, अनारकली सूट, शरारा, गरारा और फ्लोरल डिजाइन वाली ड्रेस पसंद की जा रही हैं। वहीं हल्दी की रस्म के लिए पीले, सरसों और मस्टर्ड रंग के सूट, साड़ी, लहंगे और गाउन की मांग है।

इन परिधानों में फूलों की कढ़ाई, गोटा-पट्टी और हल्की सजावट वाले डिजाइन युवतियों को आकर्षित कर रहे हैं। अलग-अलग रस्मों के लिए अलग ड्रेस पहनने का चलन बढ़ने से कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स के कारोबार में भी तेजी आई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X