रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lalitpur News:धीरेंद्र और गायत्री दौड़ में प्रथम, छूकर पहचानों में रजनी ने बाजी मारी – Dhirendra And Gayatri Finished First In The Race, While Rajni Emerged Victorious In The ‘identify By Touch’ Contest
ललितपुर

Lalitpur News:धीरेंद्र और गायत्री दौड़ में प्रथम, छूकर पहचानों में रजनी ने बाजी मारी – Dhirendra And Gayatri Finished First In The Race, While Rajni Emerged Victorious In The ‘identify By Touch’ Contest

November 29, 2026


ललितपुर। विकास खंड बार के मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में धीरेंद्र और बालिका वर्ग में गायत्री प्रथम स्थान पर रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत की। महरौनी और बिरधा ब्लॉक में भी दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गदयाना की हर्ष कुंवर ने प्रथम और टोडी के अजय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर दौड़ में खजरा के धीरेंद्र प्रथम, देवरान के अनिल ने द्वितीय और डुलावन के रितिक कुशवाहा ने तृतीय स्थान पाया। बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में डुलावन की गायत्री प्रथम और करमई की अनुष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की बास्केटबॉल में हर्ष कुंवर प्रथम और अनुष्का द्वितीय स्थान पर रहीं। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में रौतयाना देवरान की रजनी प्रथम और वर्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बिस्किट रेस में हर्ष कुंवर प्रथम और अजय द्वितीय स्थान पर रहे।

मड़ावरा में प्रतियोगिता

मड़ावरा-रनगांव। विकासखंड के पूर्व माध्यमिक बालिका विद्यालय में शनिवार को दिव्यांग छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुर्सी दौड़, बत्तख दौड़, रस्साकशी, कंचा दौड़ और मटकी फोड़ मुकाबले हुए। बच्चों ने वस्तुओं को छूकर और सूंघकर पहचानने की कला दिखाई। समेकित शिक्षा के ब्लॉक समन्वयक प्रतीक दीक्षित ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र तीन दिसंबर को खेलकूद में भाग लेंगे। यह आयोजन जिला मुख्यालय पर विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर होगा। चयनित छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मड़ावरा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर रहनुमा बानो, मनोहर लाल नामदेव, पंकज सेन, नीरज वर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, हरीराम, इमरान खान, निराशा यादव, अरुणलता तिवारी सहित अभिभावक व छात्र मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रमााण पत्र के साथ विजेता दिव्यांग बच्चे और मौजूद अतिथि।  स्रोत

प्रतियोगिता में विजयी होने पर प्रमााण पत्र के साथ विजेता दिव्यांग बच्चे और मौजूद अतिथि।  स्रोत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X