रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

सीएम डैशबोर्ड में सी-डी श्रेणी वाले विभाग अगले महीने तक प्रदर्शन में सुधार करें :डीएम – Departments Falling Under Categories C And D In The Cm Dashboard Must Improve Their Performance By Next Month: Dm

November 29, 2026


सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों को जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने सुधार की चेतावनी दी है। उन्होंने सी और डी श्रेणी में शामिल विभागों के अधिकारियों को अगले माह तक प्रदर्शन सुधारकर ए या बी श्रेणी हासिल करने के निर्देश दिए।

शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सड़क निर्माण व मरम्मत, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, पशुपालन, छात्रवृत्ति, पिछड़ा वर्ग कल्याण और प्रधानमंत्री आवास योजना की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान सीडीओ नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक केके पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X