रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Aligarh News:एचवीसीसी रुद्रास पांच विकेट से जीती – Rusdras Team Won The Match
अलीगढ़

Aligarh News:एचवीसीसी रुद्रास पांच विकेट से जीती – Rusdras Team Won The Match

November 29, 2026


rusdras team won the match

खुशी मनाते विजेता टीम रुद्रास के खिलाड़ी। आयोजक

फाइनल में बनाई जगह गौरव का ऑलराउंड प्रदर्शन

अलीगढ़। महेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब (एचवीसीसी) की ओर से आयोजित टी-10 चैंपियनशिप में एचवीसीसी रुद्रास ने एचवीसीसी शूरवीर्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

रुद्रास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शूरवीर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 85 रन ही बना सकी। हनी और मोहित ने 19-19 रन का योगदान दिया। रुद्रास की ओर से गौरव रॉक और ऋषभ रेशु ने दो-दो विकेट लेकर बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुद्रास की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज छह ओवर में पांच विकेट खोकर 87 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अभिषेक आशु ने 37 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गौरव रॉक ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। शूरवीर्स की ओर से हनी ने दो विकेट हासिल किए। इस अवसर पर सुमित एडमिन मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X