रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

Jhansi News:स्टेशन के आठ आउटलेट का ठेका निरस्त, जमानत राशि जब्त – Contracts For Eight Station Outlets Cancelled; Security Deposits Forfeited

November 29, 2026


झांसी। रेलवे स्टेशन पर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने पर आठ आउटलेट का ठेका निरस्त कर दिया गया है। संचालकों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। इस कार्रवाई से स्टेशन के अन्य आउटलेट संचालकों में हड़कंप मच गया है।

रेलवे प्रशासन ने स्टेशन पर स्टेटिक जनरल आउटलेट के लिए फर्मों को ठेके दिए थे। संचालन के समय शर्तों का अनुबंध हुआ था। इन आउटलेट पर लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। बार-बार हिदायत देने के बाद भी अनियमितताएं सामने आती रहीं। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय ने अनुबंध के उल्लंघन पर आठों आउटलेट का आवंटन समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे स्टेशन परिसर में कारोबार करने का उनका अधिकार खत्म हो गया है। ठेकेदारों की सुरक्षा जमा राशि भी जब्त कर ली गई है।

सात दिन की मोहलत

ठेका निरस्त होने के साथ संचालकों को स्टेशन परिसर खाली करने के लिए सात दिन की मोहलत दी गई है। आदेश के तहत चार दिसंबर की मध्यरात्रि तक सभी आउटलेट से जुड़े स्टॉल, उपकरण और सामान हटाना होगा। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए अनुबंध का पालन करना अनिवार्य है। हिदायत के बावजूद संचालक बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जिसके चलते उनका ठेका निरस्त कर दिया है और जमानत राशि जब्त कर ली गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X