रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:तिगांव स्कूल में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण – Health Check-up For Female Students At Tigaon School

November 29, 2026


फरीदाबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं की आंखों, हीमोग्लोबिन और रक्तचाप की जांच की गई। ऑप्टोमेट्रिस्ट सपना ने आंखों और एएनएम सविता ने हीमोग्लोबिन की जांच की। फार्मासिस्ट विजयपाल ने आभा आईडी बनाई। काउंसलर नीतू अर्श ने स्वच्छता पर परामर्श दिया। डॉ. सरोज ने एचपीवी टीकाकरण और डॉ. गजेंद्र अधाना ने पौष्टिक खानपान व स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी। डॉ. हरीश आर्य ने शिविर का निरीक्षण किया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X