हरदा:अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, पुलिस अभिरक्षा में रखे वाहन – Harda: Mineral Department Seizes Two Tractors For Illegal Sand Transport, Vehicles Handed To Police

अपराध
October 30, 2026

अपराध
जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने टिमरनी तहसील के छीपानेर, बिरजाखेड़ी और सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली
जिला खनिज अधिकारी प्रगति सोनवाने के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। वाहन चालक सौरभ काछी निवासी पोखरनी, तहसील खिरकिया से वाहन के संबंध में जानकारी ली गई। चालक ने ट्रैक्टर के मालिक का नाम अनिल गुर्जर निवासी ग्राम हीरापुर तहसील हंडिया बताया। खनिज विभाग की टीम ने वाहन जब्त कर उसे सिटी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं आईएएस पवन जैन: जिन्हें मिली भिंड की कमान; इंदौर में दिव्यांग से दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे
शिकायत के बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
इसी क्रम में 14 अक्टूबर को फोन पर मिली शिकायत के आधार पर सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर ने विभागीय टीम के साथ टिमरनी तहसील के छीपानेर और बिरजाखेड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। जब्त वाहन को खनिज विभाग की टीम ने टिमरनी पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है।
खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
November 11, 2026
घायलों की मदद करते कलेक्टर और एसपी – फोटो : credit विस्तार प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कलेक्टर कुमार सत्यम एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की तत्काल मदद कर सराहनीय पहल की। अधिकारियों की इस तत्परता से दुर्घटना के शिकार लोगों को समय […]
November 10, 2026
दीपावली की रात पटाखे फोड़ने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। जिले के कोटल्याखेड़ी गांव में पटाखे फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
November 9, 2026
जिले में दीपावली की शाम एक बड़ा अग्निकांड हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीज एरिया में मक्के के भूसे से कोयला बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
