रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुरुक्षेत्र

बाल विवाह बेटियों के शिक्षा और भविष्य के अधिकार में बाधा :नीतिका भारद्वाज – Child Marriage Is An Obstacle To Daughters’ Right To Education And Their Future: Neetika Bhardwaj

November 29, 2026


कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह विरोधी दिवस पर एमडीडी ऑफ इंडिया ने जिले में 10 जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के तहत करीब 1500 लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान बाल विवाह रुकवाने वाली बेटियों और अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि बाल विवाह बेटियों के बचपन, शिक्षा और भविष्य चुनने के अधिकार में बाधा है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब बेटियां शिक्षित और आत्मनिर्भर बनेंगी। लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिकारी भानु गौड़ और सीडीपीओ कुसुम कंबोज व प्रीति ने भी जागरूक किया। संस्था की जिला संयोजक रितु रानी ने बताया कि एमडीडी ऑफ इंडिया तीन वर्षों से सरकार और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से बाल विवाह रोकने के लिए काम कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X