रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur (himachal) News:बस्सी-तताहर सड़क डेढ़ साल से अधूरी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी – Bassi-tatahar Road Remains Incomplete For A Year And A Half; Commuters Face Increased Hardship
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

Hamirpur (himachal) News:बस्सी-तताहर सड़क डेढ़ साल से अधूरी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी – Bassi-tatahar Road Remains Incomplete For A Year And A Half; Commuters Face Increased Hardship

November 29, 2026


भरेड़ी (हमीरपुर)। विकास की राह में सड़कें किसी भी क्षेत्र की जीवनरेखा होती हैं, लेकिन उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

करीब डेढ़ साल से सड़क का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है। अधूरे निर्माण के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के कई हिस्सों में निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। भोगों गांव, बैलग सहित अन्य स्थानों पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का काम पूरा नहीं हुआ है। वहीं, सड़क के बीचोंबीच मलबा पड़ा होने से इसकी चौड़ाई प्रभावित हो रही है और वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।

एक स्थान पर सड़क में बने गहरे गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से खतरा बने हुए हैं। 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) तकनीक से किया जा रहा है। परियोजना पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

लोगों की परेशानी यह है कि एक स्थान पर काम पूरा होने से पहले ही दूसरे हिस्से में निर्माण शुरू कर दिया जाता है, जबकि पहले से अधूरे पड़े हिस्सों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा। इससे रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

–

सड़क का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन इसकी गति धीमी रहने और अधूरे काम को देखकर लोगों को जल्द सुविधा मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। -संजीव कालिया, निवासी पपलाह

सड़क के अधूरे हिस्सों में पेवर्स ब्लॉक लगाने, सड़क के किनारे पड़े मलबे को हटाने और गड्ढों को भरने का काम प्राथमिकता से होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग कार्य के प्रति गंभीर नहीं है। -जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

सड़क का लाभ तभी मिलेगा, जब इसका निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा हो। विभाग को चाहिए कि जगह-जगह अधूरा काम छोड़ने के बजाय निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से पूरा करवाए। -राकेश शर्मा, निवासी बड़ोह

कोट

बस्सी-तताहर सड़क पर अधिकतर कार्य पूर्ण हो गया है। अगले माह तक काम संपन्न हो जाएगा। -प्रवीण कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, अनुभाग भरेड़ी

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

जगदेव सिंह, निवासी अमरोह

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X