रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झाबुआ:नकली सोने का बिस्किट देकर की थी 4.90 लाख रुपये की ठगी, फरार चल रहे पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार – Jhabua: Man And Woman Accused Arrested For Cheating Rs 4.90 Lakh By Giving Fake Gold Biscuits
झाबुआ

झाबुआ:नकली सोने का बिस्किट देकर की थी 4.90 लाख रुपये की ठगी, फरार चल रहे पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार – Jhabua: Man And Woman Accused Arrested For Cheating Rs 4.90 Lakh By Giving Fake Gold Biscuits

November 29, 2026


Jhabua: Man and woman accused arrested for cheating Rs 4.90 lakh by giving fake gold biscuits

नकली सोने का बिस्किट देकर 4.90 लाख रुपये की ठगी

विस्तार

नकली सोने का बिस्किट असली बताकर 4.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ठगी की रकम में से 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों से कुल 4.80 लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका निवासी जगदीश चंद्र पिता दलपतराम पाठक की मुलाकात मजदूरी के दौरान मानसिंह भील से हुई थी। मानसिंह ने उन्हें बताया था कि उसकी चाची को पुराने मकान की खुदाई में सोने के बिस्किट मिले हैं। इसके बाद उसने फरियादी को सोने के कुछ टुकड़े दिए। ज्वेलर्स से जांच कराने पर उन्हें सोना बताया गया, जिसके बाद फरियादी बिस्किट खरीदने के लिए तैयार हो गया।

ये भी पढ़ें- एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में आधा करोड़ की बचत 101 जरूरतमंद कन्याओं के नाम की, शिक्षा-शादी में करेंगे मदद

4.90 लाख रुपये लेकर थमाया नकली बिस्किट

18 सितंबर 2026 को फरियादी अपने परिजनों के साथ 4.90 लाख रुपये लेकर पिटोल पहुंचा। यहां आरोपियों ने असली सोने का बिस्किट बताकर उसे नकली बिस्किट थमा दिया और बदले में 4.90 लाख रुपये ले लिए। बाद में जांच कराने पर बिस्किट तांबे का बना नकली सामान निकला। शिकायत के आधार पर कोतवाली झाबुआ पुलिस ने अपराध क्रमांक 940/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पहले एक महिला आरोपी हो चुकी है गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले रोशना पति नाजु डामोर (35), निवासी आमलीफलिया को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 3 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसके बाद मामले में फरार चल रहे सतरु पिता रमजु चौहान और मंगीबाई पति सतरु चौहान, निवासी कडिया, थाना राणापुर को 28 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में तीनों आरोपियों से कुल 4.80 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। शेष राशि और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X