रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सीतापुर

Sitapur News:कोडरीपुरवा, रसुलवा और सिसेंडी में मिले बाघिन के पगचिह्न – Tigress Pugmarks Found In Kodripurwa, Rasulwa, And Sisendi

November 29, 2026


संदना। बाघिन के शनिवार को कोडरीपुरवा, रसुलवा और सिसेंडी के पास ताजा पगचिह्न मिले हैं। सिसेंडी के पास नंदिनी गोशाला के आसपास भी पगचिह्न पाए गए हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर लगातार पगचिह्न मिलने से वन विभाग की चुनौती भी बढ़ गई है।

बाघिन की दहशत का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। किसान शैलेंद्र ने बताया कि गन्ने की छिलाई और खेती-किसानी के अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। किसान राममूर्ति ने बताया कि रोजाना कहीं न कहीं बाघिन के पगचिह्न मिलने की सूचना मिलती है। इससे किसान खेतों में काम करने जाने से भी डर रहे हैं।

विगत 15 जुलाई से इलाके में बाघिन की सक्रियता बनी हुई है। बाघिन अब तक एक किसान और 20 से अधिक जानवरों का शिकर कर चुकी है। इनमें वन विभाग के चार पड़वा भी शामिल हैं। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं। शनिवार को मिले पगचिह्नों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X