रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Lakhimpur Kheri News:शराब की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव – Salesman’s Body Found Hanging Inside Liquor Shop
लखीमपुर-खीरी

Lakhimpur Kheri News:शराब की दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव – Salesman’s Body Found Hanging Inside Liquor Shop

November 29, 2026


Salesman's body found hanging inside liquor shop

गोला में शराब दुकान मालिक से जानकारी करती पुलिस। संवाद

गोला गोकर्णनाथ। नगर के सिनेमा मार्ग स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के अंदर रविवार सुबह सेल्समैन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला।

लखीमपुर के सैधरी निवासी अंकुर जायसवाल की नगर के सिनेमा मार्ग पर कंपोजिट शराब की दुकान है। रविवार की सुबह ताला बंद दुकान के अंदर सेल्समैन अनिकेत (18) पुत्र रामचरन निवासी रामपुर थाना हैदराबाद का शव फंदे से लटकता मिला। सुबह जब मृतक का रिश्ते में भतीजा पुष्पेंद्र दुकान पर आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने दुकान मालिक को सूचना दी।

मृतक के पिता रामचरन ने बताया कि अनिकेत दुकान पर एक महीने से कम कर रहा था। वह अपने चार भाइयों में छोटा था। शनिवार की सुबह नौ बजे घर आया था, जो कभी-कभार दुकान पर ही रुकता था। पिता ने किसी भी रंजिश होने से इन्कार किया है। न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाकर दुकान में लगे सीसी कैमरे देखे हैं।

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का भी कोई आरोप नहीं है।

गोला में शराब दुकान मालिक से जानकारी करती पुलिस। संवाद

गोला में शराब दुकान मालिक से जानकारी करती पुलिस। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X