रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:2104 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा – 2104 Candidates Skipped The Examination
अमेठी

Amethi News:2104 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा – 2104 Candidates Skipped The Examination

November 29, 2026


2104 candidates skipped the examination.

इंटर कॉलेज कालिकन के गेट पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के बच्चों की तलाशी लेते ​शिक्षक

अमेठी सिटी/संग्रामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को जिले के 13 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पंजीकृत 4777 अभ्यर्थियों में 2673 शामिल हुए, जबकि 2104 ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के साथ बच्चों की भीड़ जुटने लगी थी। किसी के हाथ में प्रवेश पत्र था तो कोई अंतिम समय तक किताब और नोट्स पलट रहा था। केंद्रों के प्रवेश द्वार खुलने पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच की गई। तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया।

परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चली। सभी केंद्रों पर कक्षवार सीटिंग प्लान के अनुसार अभ्यर्थियों को बैठाया गया था। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था रही। केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वारों पर भी निगरानी रखी गई।

परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले के सभी 13 ब्लॉकों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। कुल 4777 अभ्यर्थियों में 2321 बालक, 2454 बालिकाएं और दो ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे। इनमें 2673 ने परीक्षा दी और 2104 अनुपस्थित रहे।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी 13 केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां पूरी थीं। अभ्यर्थियों के बैठने, सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X