रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दीपक काजिर:सिंटा दफ्तर में कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ अभिनेता के साथ हाथापाई, एसोसिएशन के सदस्यों पर लगे आरोप – Deepak Qazir Kejriwal Allegedly Assaulted By Members Of Cintaa
मनोरंजन

दीपक काजिर:सिंटा दफ्तर में कैंसर से जूझ रहे वरिष्ठ अभिनेता के साथ हाथापाई, एसोसिएशन के सदस्यों पर लगे आरोप – Deepak Qazir Kejriwal Allegedly Assaulted By Members Of Cintaa

November 29, 2026


Deepak Qazir Kejriwal Allegedly Assaulted By Members Of CINTAA

दीपक काजिर

विस्तार

मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। दिग्गज अभिनेता दीपक काजिर के साथ मुंबई स्थित सिने एंड टीवी कलाकार संघ (CINTAA) के कार्यालय में कथित तौर पर मारपीट की गई। इस घटना को लेकर सिंटा की लाइफटाइम सदस्य डेजी क्लेमेंट्स ने सामने आकर कई बातें बताई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसोसिएशन के ही कुछ सदस्यों ने दीपक के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। डेजी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि जब एसोसिएशन के कार्यालय में ही कलाकार सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बाकी सदस्यों के लिए भी डराने वाली बात है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X