रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उज्जैन:पानी के पाइप को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपियों पर केस दर्ज – Farmer beaten to death over old water pipe dispute; case registered against six
उज्जैन

उज्जैन:पानी के पाइप को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या, छह आरोपियों पर केस दर्ज – Farmer beaten to death over old water pipe dispute; case registered against six

November 29, 2026


Farmer Beaten to Death Over Old Water Pipe Dispute; Case Registered Against Six

मेहरबान सिंह सोलंकी

विस्तार

भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोर मुंडला गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पानी का पाइप काटने के दो महीने पुराने विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों ने 55 वर्षीय किसान मेहरबान सिंह सोलंकी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 4:30 बजे वह अपने पिता मेहरबान सिंह के साथ खेत में पानी देने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही जगदीश, प्रकाश और मनोहर ने उन्हें रोक लिया और पुराना पाइप काटने की बात को लेकर बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि जगदीश और प्रकाश ने पैरों पर तथा मनोहर ने हाथ पर वार किया। मारपीट के दौरान बद्री और राधेश्याम भी मौके पर आ पहुंचे। आरोप है कि राधेश्याम ने लकड़ी से मेहरबान सिंह के सिर, चेहरे और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जबकि बद्री ने मुक्कों और थप्पड़ों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए अर्जुन और धर्मेंद्र सिंह को भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में मेहरबान सिंह को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान: बीयू को पोर्टेबल डीएनए डिवाइस का पेटेंट, वन्यजीव अपराधों की जांच में भी राहत

यह था पूरा विवाद?

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों का पानी का पाइप मेहरबान सिंह के घर की छत के ऊपर से गुजर रहा था। परिवार द्वारा कई बार कहने के बावजूद जब पाइप नहीं हटाया गया, तो करीब दो माह पहले मेहरबान सिंह ने उसे काट दिया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। मृतक के बेटे ने एक बयान में पांच नामजद लोगों के अलावा देवराज और उसके बेटे की भूमिका का भी जिक्र किया है।

पुलिस ने की यह कार्रवाई

भेरूगढ़ थाना प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि मृतक के बेटे अर्जुन की शिकायत पर बोर मुंडला निवासी जगदीश, प्रकाश, मनोहर, बद्री, राधेश्याम और एक अन्य आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। शव के पोस्टमॉर्टम के बादउसे परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X