रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में दर्दनाक हादसा:बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहा था 19 वर्षीय छात्र, पिकअप की टक्कर से मौत – Bihar: 19-year-old Student Returning Home On A Scooter After Buying Vegetables From The Market Dies
सारण

बिहार में दर्दनाक हादसा:बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहा था 19 वर्षीय छात्र, पिकअप की टक्कर से मौत – Bihar: 19-year-old Student Returning Home On A Scooter After Buying Vegetables From The Market Dies

November 29, 2026


Bihar: 19-year-old student returning home on a scooter after buying vegetables from the market dies

दुर्घटना

विस्तार

बिहार के बलथर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल इंटरमीडिएट के एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा माजलपुल के समीप हुआ था। मृतक की पहचान बलथर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव निवासी सोहेल अंसारी (19) के रूप में हुई है। वह मुन्ना अंसारी का पुत्र था। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था छात्र

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे सोहेल अपनी स्कूटी से सब्जी खरीदने बाजार गया था। घर लौटने के दौरान माजलपुल के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोहेल सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद 112 की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से सोहेल को सिकटा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेतिया स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन उसे लेकर बेतिया GMCH पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सोहेल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बलथर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और पिकअप चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X