रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:कासो अभियान में डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने पर युवक गिरफ्तार – Youth Arrested After Testing Positive In A Dope Test During The ‘kaso’ Operation

November 29, 2026


जीरकपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कासो अभियान के तहत बलटाना के हरमिलाप नगर से एक युवक को काबू किया है। तलाशी में उसके पास कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है। ढकोली अस्पताल में करवाए गए डोप टेस्ट में मॉर्फिन और बीजेडी पॉजिटिव पाए गए। पुलिस चौकी बलटाना में तैनात कुलदीप सिंह के अनुसार, पुलिसकर्मी 28 नवंबर को हरमिलाप नगर में जांच कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुश नामक युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी के बाद उसे ढकोली अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर की निगरानी में उसका डोप टेस्ट हुआ। मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस ने अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X