बिहार बोर्डिंग स्कूल के इस हॉस्टल से तीन छात्र लापता:खेलने निकले थे बच्चे; परिजनों ने थाने में लगाई गुहार – Biharnews-sheikhpura-bihar-boarding-school-three-students-abscond

थाने में गुहार लगाते परिजन
November 29, 2026

थाने में गुहार लगाते परिजन
बिहार के शेखपुरा में एक निजी स्कूल के छात्रावास से तीन छात्रों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। शनिवार को तीनों छात्र खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर चिंतित परिजनों ने रविवार को आदर्श थाना पहुंचकर पुलिस से बच्चों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। घटना के बाद परिवारों में बेचैनी का माहौल है।
मामला शेखपुरा के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली पर मोहल्ले में संचालित बिहार बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास का है। लापता छात्रों की पहचान लखीसराय जिले के महसौना गांव निवासी अनोज राम के पुत्र सन्नी कुमार, विरुपुर थाना क्षेत्र के कमरपुर गांव निवासी प्रदीप महतो के पुत्र दुर्गेश कुमार तथा शेखपुरा जिले के पचना गांव निवासी धर्मेंद्र राम के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, तीनों छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते थे। शनिवार को तीनों खेलने के बहाने हॉस्टल से बाहर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी।
ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर
इस संबंध में आदर्श थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तीन छात्रों के लापता होने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शहर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि छात्रों के बाहर निकलने के रास्ते और उनकी संभावित गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस तीनों छात्रों की तलाश में जुटी है।
इस घटना ने छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

थाने में गुहार लगाते परिजन

थाने में गुहार लगाते परिजन
November 29, 2026
बेगूसराय में एनएच-28 पर रविवार देर शाम रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार पांच और तीन साल की दो मासूम बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनकी गर्भवती मां, पिता और चार वर्षीय […]
November 29, 2026
खगड़िया एसपी शैलेन्द्र सिंह जानकारी देते हुये विस्तार खगड़िया पुलिस ने 29 नवंबर को मुठभेड़ के बाद एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मिथिलेश महतो को गिरफ्तार किया। वह चौथम थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहा था। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि वह इस मामले की इकलौती चश्मदीद 10 वर्षीय बच्ची […]
November 29, 2026
अपराध विस्तार कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार और पत्थर से […]
