Panchkula News:संगठन की मजबूती और तालमेल पर हुई चर्चा – Discussion Held On Organizational Strength And Coordination
कालका। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला प्रभारी एवं प्रदेश सचिव रवि बतान के मंडल प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें विधायक शक्तिरानी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमारी, पार्षद संजीव कौशल, साहिल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ मंडल स्तर पर कार्यों का आकलन किया गया। मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की भूमिका, कार्यप्रणाली तथा संगठनात्मक समन्वय बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक के बाद विधायक शक्तिरानी शर्मा ने बूथ नंबर-36 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 140वां संस्करण सुना।
