शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर में आज क्या है खास:जानिए आप- भाजपा निकालेंगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा, लगेगा जत्रा – What’s Happening In Indore Today: The Bjp Is Set To Hold A ‘save Democracy’ March—expect A Lively, Fair-like A
देवास

इंदौर में आज क्या है खास:जानिए आप- भाजपा निकालेंगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा, लगेगा जत्रा – What’s Happening In Indore Today: The Bjp Is Set To Hold A ‘save Democracy’ March—expect A Lively, Fair-like A

October 30, 2026


– भारतीय जनता पार्टी सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से पाटनीपुरा चौराहे तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा निकालेगी। इसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश प्रभारी विप्लब देव शामिल होंगे। यात्रा के समापन पर पाटनीपुरा में सभा होगी।

– मराठी फूड फेस्टिवल ‘जत्रा’ की शुरुआत गांधी हॉल स्थित पोत्दार प्लाजा में होगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 45 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां शहरवासी मराठी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा लावणी नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी।

– साहित्यिक आयोजन के तहत शुक्रवार को सुबह के सत्रों में साहित्यकार लोगों से रूबरू होंगे। यह आयोजन रवींद्र नाट्य गृह में होगा। श्रोता साहित्यिक विमर्श में भी शामिल हो सकेंगे।

– दशहरा मैदान पर वंदे मातरम महोत्सव के तहत शाम 4 बजे के बाद शिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार हिस्सा लेंगे।

– श्रीश्री विद्याधाम में कार्तिक मास के अवसर पर लक्ष्मीनारायण प्रसन्नार्थ यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ सुबह 8 से 11 बजे तक होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X