रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो झुलसे – Teenager Dies After Coming Into Contact With Ht Line; Two Others Sustain Burns
गोंडा

Gonda News:एचटी लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो झुलसे – Teenager Dies After Coming Into Contact With Ht Line; Two Others Sustain Burns

November 29, 2026

गोंडा। रील बनाने के दौरान रविवार शाम नेवलगंज में बड़ा हादसा हो गया। पुलिया पर चढ़कर रील बना रहा 15 वर्षीय सूर्य प्रकाश ऊपर से गुजरी 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में एक युवक व एक बालक झुलस गया। इन लोगों के साथ मौजूद एक अन्य बालक बच गया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज निवासी सूर्य प्रकाश रविवार शाम अपने रिश्तेदार बहराइच के कैसरगंज निवासी प्रशांत सरोज (22), पंतनगर निवासी अक्षय (12) और उत्सव (12) के साथ घर से कुछ दूरी पर टहलने निकला था। सूर्य प्रकाश पुलिया पर चढ़कर रील बनाने और सेल्फी लेने लगा। इसी दौरान वह ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आ गया। उसे करंट की चपेट में देखकर प्रशांत और अक्षय बचाने दौड़े तो वे भी झुलस गए।

उत्सव ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सूर्य प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रशांत और अक्षय की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया लेकिन परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रील बनाने व सेल्फी लेते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। नगर कोतवाली पुलिस को मौके पर भेजा गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिया ऊंची होने से कम हो गई तार से दूरी

ग्रामीणों का आरोप है कि पटान के बाद पुलिया की ऊंचाई बढ़ गई है। इससे ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की पुलिया से दूरी कम हो गई है। उनका कहना है कि बिजली के तार अधिक ऊंचाई पर होते तो शायद हादसा नहीं होता।

मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि चंदवतपुर विद्युत उपकेंद्र जाने वाली एचटी लाइन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। कोई तार नहीं टूटा है। अधिशासी अभियंता से विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।

घर का इकलौता बेटा था सूर्य प्रकाश

परिवार का इकलौता बेटा सूर्य प्रकाश कक्षा नौ का छात्र था। उसके जीजा विकास कुमार ने बताया कि सूर्य प्रकाश के पिता माताफेर रेलवे में गार्ड के पद से सेवानिवृत्त हैं। मूल रूप से परसपुर के त्योरासी गांव का रहने वाला परिवार शहर के नेवलगंज के मकान में रहता है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। हादसे की जानकारी पर बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम के प्रतिनिधि विनोद यादव, रामसहाय और अभय रमन समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। सपा नेता सूरज सिंह ने भी घटना पर शोक जताया।

हाईटेंशन लाइन के पास रील बनाने से बचें

सेवानिवृत्त बिजलीकर्मी गंगाप्रसाद ने बताया कि रील और सेल्फी बनाने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी जानलेवा हो सकती है। एचटी लाइन, रेलवे ट्रैक, पुल और ऊंचे स्थानों पर फोटो या वीडियो बनाने से बचना चाहिए। बिजली के तारों के पास जाना या उन्हें छूने की कोशिश करना खतरनाक है। अभिभावकों को भी बच्चों को सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट और खतरनाक जगह पर वीडियो बनाने के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

सूर्य प्रकाश की फाइल फोटो, हादसे के बाद पुलिया पर पहुंचे लोग, अस्पताल में बिलखते परिजन व जानकार

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X