रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:बाजार गए युवक का शव नदी में मिला – The Body Of A Young Man Who Had Gone To The Market Was Found In The River
गोंडा

Gonda News:बाजार गए युवक का शव नदी में मिला – The Body Of A Young Man Who Had Gone To The Market Was Found In The River

November 29, 2026


The body of a young man who had gone to the market was found in the river

राजबाबू की फाइल फोटो व गुमसुम बच्चे। संवाद

कटरा बाजार। बाजार जाने के लिए शनिवार सुबह घर से निकले युवक का शव रविवार को कोड़री गांव के पास टेढ़ी नदी में उतराता मिला। नदी के पास ही उनकी साइकिल भी पड़ी थी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध हो गई। पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

राजगढ़ अमीनपुर निवासी पंकज ने बताया कि गांव के राजबाबू पांडेय उर्फ मंटू (38) शनिवार सुबह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चला। रविवार सुबह कटरा-दुबहा मार्ग पर कोड़री गांव के पास टेढ़ी नदी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव नदी से निकलवाया।

रिश्तेदार जयराम तिवारी ने बताया कि राजबाबू की मौत की खबर सुनते ही पत्नी डेजी पांडेय बेहोश होकर गिर पड़ीं। राजबाबू मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनके पांच बच्चे गौरी, सैनिक, नैतिक, कार्तिक और गौरवी हैं। उनकी मौत से परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

राजबाबू की फाइल फोटो व गुमसुम बच्चे। संवाद

राजबाबू की फाइल फोटो व गुमसुम बच्चे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X