बागपत में दो हादसे:सांड और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, बहन गंभीर घायल – Baghpat Road Accidents: Two Young Men Killed In Separate Crashes, Woman Seriously Injured
बागपत के बड़ौत में बृहस्पतिवार रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी के सामने बाइक सांड से टकरा गई। हादसे में गौरीपुर निवासी 25 वर्षीय आरिफ की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन वसीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, लुहारी-बोहला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से रमाला निवासी 29 वर्षीय अंशुल की जान चली गई।
