शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रायगढ़:ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, सीने पर चोट के निशान से मचा हड़कंप – Body Of An Unidentified Person Found On The Road Near The Bus Stand In Raigarh; Injury Marks Present On The Ch
रायगढ़

रायगढ़:ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश, सीने पर चोट के निशान से मचा हड़कंप – Body Of An Unidentified Person Found On The Road Near The Bus Stand In Raigarh; Injury Marks Present On The Ch

October 30, 2026


Body of an unidentified person found on the road near the bus stand in Raigarh; injury marks present on the ch

बस स्टैंड के पास अज्ञात युवक की लाश मिली

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मृतक के सीने पर चोट के निशान नजर आने के बाद घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जाने लगीं। कुछ लोगों ने लूटपाट के इरादे से हत्या किए जाने, तो कुछ ने किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X