अमानवीयता:नवरात्रि का हवाला देकर मकान मालिक ने घर में नहीं ले जाने दिया शव, अस्पताल के बाहर हुए संस्कार – Guna Landlord Refuses Woman Body At Home Navratri Last Rites Hospital

मकान मालिक की अमानवीयता शर्मसार करने वाली है।
October 30, 2026

मकान मालिक की अमानवीयता शर्मसार करने वाली है।
मध्य प्रदेश के गुना में 31 वर्षीय महिला की मौत के बाद उसके परिजनों को बेहद कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ा। आरोप है कि मकान मालिक ने नवरात्रि पर्व का हवाला देते हुए महिला का शव किराए के मकान में ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार को जिला अस्पताल के शवगृह के बाहर खुले परिसर में ही महिला की मृत्यु के बाद किए जाने वाले पारंपरिक रीति-रिवाज पूरे करने पड़े। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।
शिवपुरी जिले की रहने वाली पूजा रजक लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। गुना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। पूजा के पिता पहलवान रजक के सामने बेटी के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की चुनौती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनका अपना स्थायी घर भी नहीं है। परिवार पिछले चार वर्षों से गुना के घोसीपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।
ये भी पढ़ें- जीजा बना जल्लाद: पत्नी व ससुर को थप्पड़ मारे, बीच-बचाव करने गए साले की गुप्तांग पर लात मारकर की हत्या
माता-पिता के पास रह रही थी पूजा
पहलवान रजक के मुताबिक, जब परिवार पूजा के शव को घर ले जाने की तैयारी कर रहा था, तब मकान मालिक ने नवरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान चलने का हवाला देते हुए शव को घर में ले जाने से मना कर दिया। शोक में डूबे परिवार ने मकान मालिक की बात का विरोध नहीं करने का फैसला किया। पिता के अनुसार, पूजा की तबीयत बिगड़ने के बाद घरेलू विवाद के चलते पति राकेश लश्करी से उनके संबंध खराब हो गए थे। राकेश इंदौर के रहने वाले हैं। पूजा ससुराल छोड़कर पिछले कुछ वर्षों से गुना में अपने माता-पिता के साथ रह रही थीं।
दूसरी पत्नी के साथ पहुंचा पति
परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने पर समाजसेवी प्रमोद भार्गव और गौ-रक्षा कार्यकर्ता राम सिंह रजक मदद के लिए आगे आए। उनकी सहायता से अस्पताल के शवगृह के पास खुले परिसर में विवाहित महिला की मृत्यु के बाद किए जाने वाले पारंपरिक रीति-रिवाज संपन्न कराए गए। इसके बाद शव को श्मशान घाट ले जाया गया। पूजा की मौत की खबर मिलने पर उनके पति राकेश लश्करी अपनी दूसरी पत्नी के साथ इंदौर से गुना पहुंचे। पति ने भी अस्पताल परिसर में किए गए अंतिम रीति-रिवाजों में हिस्सा लिया।
November 12, 2026
arrest विस्तार धरनावदा थाना पुलिस ने 1.20 लाख रुपये के इनामी कुख्यात आरोपी को अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक के कैन में 62 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब लेकर बेचने की नीयत से जा रहा था। पुलिस की रुठियाई चौकी को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी […]
November 11, 2026
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को गुना में अनौपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश की राजनीति, 2028 के विधानसभा चुनाव, भाजपा की विचारधारा, किसानों की समस्याओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा […]
November 9, 2026
Crime demo विस्तार गुना जिले के ख्यावदा चौराहे पर दिवाली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक आईपीएस अधिकारी के पिता के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में […]
