शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीआरटीसी के बेड़े में 100 जूनियर बसें:सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी, 150 चालकों-परिचालकों को मिलेगा रोजगार – Cm Bhagwant Mann Visit Patiala Flag Off 100 New Mini-buses
पटियाला

पीआरटीसी के बेड़े में 100 जूनियर बसें:सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी, 150 चालकों-परिचालकों को मिलेगा रोजगार – Cm Bhagwant Mann Visit Patiala Flag Off 100 New Mini-buses

October 30, 2026


CM Bhagwant Mann visit Patiala flag off 100 new mini-buses

नई बसों को हरी झंडी दिखाते सीएम भगवंत मान
– फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पीआरटीसी की 100 नई जूनियर सरकारी बसों को हरी झंडी दिखाई। यह बसें ग्रामीण और छोटे शहरों वाले रूटों पर चलेंगी। इन रूटों पर बसों के चलने से रोजमर्रा के रोजगार और काम-धंधों पर जाने वालों को राहत मिलेगी। नई बसों से करीब 150 ड्राइवरों और कंडक्टरों को भी रोजगार मिलेगा।

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आज पीआरटीसी के बेड़े में 100 ‘जूनियर’ बसें शामिल की गई हैं। मुझे विश्वास है कि इससे गांवों को शहरों से जोड़कर कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह हमारी सरकार की एक बेहतरीन पहल है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन 100 बसों को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा के लिए रवाना किया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X