शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दरबार मूव:नागरिक सचिवालय से फाइलों और आधिकारिक रिकॉर्ड को जम्मू भेजने की प्रक्रिया शुरू – Srinagar, Darbar Move, Files And Officials Record Send To Jammu
श्रीनगर

दरबार मूव:नागरिक सचिवालय से फाइलों और आधिकारिक रिकॉर्ड को जम्मू भेजने की प्रक्रिया शुरू – Srinagar, Darbar Move, Files And Officials Record Send To Jammu

October 30, 2026


Srinagar, Darbar Move, Files And Officials Record Send to Jammu

दरबार मूव : श्रीनगर में सिविल सचिवालय की फाइलों व सामान को ले जाते कर्मी।  संवाद

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। सर्दियों के मौसम के मद्देनजर नागरिक सचिवालय श्रीनगर से आधिकारिक रिकॉर्ड और फाइलों को जम्मू स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 31 अक्तूबर और एक नवंबर को श्रीनगर स्थित सिविल सचिवालय से महत्वपूर्ण फाइलों, दस्तावेजों और आवश्यक कार्यालयी सामान को ट्रकों व विशेष वाहनों के जरिए शीतकालीन राजधानी जम्मू भेजा जाएगा।

अभिलेखों की सुरक्षित ढुलाई के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि निर्धारित समय पर सभी रिकॉर्ड जम्मू सचिवालय पहुंच सकें। फाइलों और आवश्यक प्रशासनिक सामग्री के जम्मू पहुंचने के बाद वहां आगामी कामकाजी सत्र के लिए कार्यालयों को पूरी तरह व्यवस्थित किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X