राजस्थान:कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ा, जुलाई से मिलेगा; सरकार ने लिया दीपावली पर बोनस देने का निर्णय – Rajasthan Government Increases Da Dr By 3 Percent Diwali Bonus 2026

12 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा
October 31, 2026

12 लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत दी है। मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसके बाद डीए और डीआर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के सात लाख से अधिक कर्मचारी और पांच लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।
सरकार ने करीब छह लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का निर्णय भी किया है। डीए-डीआर में बढ़ोतरी और बोनस के फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों को अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: आईएएस शिखर अग्रवाल की संपत्तियों की जांच करेगी एसीबी, सरकार ने दी मंजूरी
जुलाई से मिलेगा बढ़े हुए डीए का लाभ
सातवें वेतनमान के तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए और डीआर का लाभ एक जुलाई 2026 से मिलेगा। कर्मचारियों को नवंबर 2026 के वेतन का भुगतान दिसंबर में किया जाएगा। इसी वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते की नकद राशि मिलेगी। एक जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक चार महीने के एरियर की राशि कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि (जीपीएफ) खाते में जमा की जाएगी। वहीं, पेंशनर्स को एक जुलाई 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा।
डीए बढ़ने से सरकार पर 820 करोड़ का भार
महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर करीब 820 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। इसके अलावा, लगभग छह लाख पात्र कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने से सरकार पर 406 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा। इस तरह डीए-डीआर में बढ़ोतरी और बोनस के फैसलों से सरकार पर कुल करीब 1,226 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के कल्याण की बात कही
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश के विकास और सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को सम्मान देते हुए सरकार उनके हित में लगातार फैसले ले रही है।
November 13, 2026
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद मतदाता सूची में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद न तो किसी मतदाता का नाम हटाया जा सकता है और न ही नया नाम जोड़ा […]
November 13, 2026
राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या राजस्थान रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना […]
November 13, 2026
राजस्थान में निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बढ़कर 5,26,67,416 हो गई है। नई प्रारूप सूची के अनुसार, राज्य में 2,75,24,780 पुरुष और 2,51,42,052 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा […]
