Tesla ने भारत में दिया Halloween सरप्राइज! Model Y और Model Y L में आए ये डरावने फीचर्स
Tesla ने भारत में पहली बार Model Y और Model Y L इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए Halloween Mode पेश किया है. ये फीचर ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया गया है, जिससे ऑनर्स को सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. कंपनी के अनुसार, ये अपडेट कार को ‘व्हील्स पर हॉन्टेड हाउस’ में बदल देता है. इसमें घोस्ट थीम वाला इन-ऐप अवतार, इंटरैक्टिव लाइटिंग एनिमेशन, हैलोवीन साउंड इफेक्ट्स, फोटोबूथ एक्सपीरिएंस और ऐप बेस्ड वॉइस मैसेज शामिल हैं.
ग्राहक इन फीचर्स को टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स में भी देख सकते हैं, जो नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में स्थित हैं. अपडेट 30 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ. सबसे बड़ी बात है कि कंपनी नए फीचर्स बिना किसी फिजिकल विजिट के पहुंचा रही है. इससे मालिक अपने वाहन को मौसमी और मजेदार तरीके से सजा सकते हैं.
घोस्ट कॉस्ट्यूम और अवतार
हैलोवीन मोड का मुख्य आकर्षण घोस्ट कॉस्ट्यूम फीचर है. इससे कार का इन-ऐप अवतार भूतिया डिजाइन में बदल जाता है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे चमकदार सफेद चादर जैसा बताया गया है, जिसमें आंखों के छेद दिखते हैं. टेस्ला ने स्पष्ट नहीं किया कि यह अवतार कार की सेंट्रल टचस्क्रीन पर भी दिखाई देता है या नहीं, लेकिन ऐप में ये फेस्टिव और स्पूकी लुक देता है.
ट्रिक ऑर ट्रीट मोड
ट्रिक ऑर ट्रीट मोड एक्टिव करने पर जब कोई विजिटर कार के पास आता है तो डरावनी आवाजें और टिमटिमाती लाइटें चालू हो जाती हैं. ये फीचर कार को इंटरैक्टिव बनाता है और पड़ोस में मजेदार लेकिन थोड़ा डरावना माहौल पैदा कर सकता है.
लाइट शो, रैप्स और लॉक साउंड
अपडेट में नया हैलोवीन थीम वाला लाइट शो शामिल है. इसमें सीजनल लाइटिंग सीक्वेंस, एक्सक्लूसिव सीजनल रैप्स और एक डरावना लॉक साउंड दिए गए हैं. ये विजुअल और ऑडियो एलिमेंट्स कार को और आकर्षक बनाते हैं.
फोटोबूथ और वॉइस मैसेज
फोटोबूथ एक्सपीरियंस से यूजर्स Model Y के अंदर से ही हैलोवीन थीम वाली तस्वीरें खींच सकते हैं. इसके अलावा वॉइस फ्रॉम बियॉन्ड फीचर में कार ऑनर टेस्ला ऐप के जरिए बोल सकते हैं और कार उसे अपनी डरावनी आवाज में दोहराती है. इससे दूर से भी लोगों को चौंकाया जा सकता है.
ये सभी फीचर्स OTA अपडेट से आते हैं और भारत में मॉडल Y व मॉडल Y L ऑनर्स के लिए उपलब्ध हैं. टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर्स में भी इन्हें आजमाया जा सकता है. ये अपडेट कंपनी की रिमोट सॉफ्टवेयर डिलीवरी क्षमता को दर्शाते हैं.
