शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
राजस्थान:पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा – Former Female Bsf Personnel Maya Enters The Electoral Fray; Bjp Grants Her A Ticket.
बारां

राजस्थान:पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा – Former Female Bsf Personnel Maya Enters The Electoral Fray; Bjp Grants Her A Ticket.

October 31, 2026


Former female BSF personnel Maya enters the electoral fray; BJP grants her a ticket.

पूर्व बीएसएफ जवान माया

विस्तार

पंचायतीराज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया औड को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद माया ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक देश की सेवा की है। अब वह समाज की सेवा करना चाहती हैं।

माया औड ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं के चलते उन्हें बीएसएफ की नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा। वह महिला कांस्टेबल के रूप में बीएसएफ की 174वीं बटालियन में तैनात थीं। यह बटालियन फिलहाल पश्चिम बंगाल के रानीनगर में है।

पढे़ं:  इस गांव में कमाल!. न वोटिंग, न मुकाबला… लोगों ने बैठकर ही चुन ली पूरी पंचायत

उन्होंने कहा कि घर लौटने के बाद जब उन्होंने समाज की स्थिति देखी तो उन्हें लगा कि इसमें कुछ अच्छा बदलाव होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि जब वह देश की सेवा कर सकती हैं तो समाज की सेवा क्यों नहीं कर सकतीं।

परानिया निवासी माया औड ने कहा कि भाजपा ने उन पर विश्वास जताते हुए वार्ड 23 से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्हें भरोसा है कि वह चुनाव जीतेंगी। जीतने के बाद वह जनता की सेवा करेंगी, लोगों की समस्याओं को उठाएंगी और उनके समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X