विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष सीजन शुरू होने से घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त होकर नया रिकॉर्ड बना है।
घाटी में इस वर्ष लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती गई और एक नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से वन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढे़ं…जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
घाटी एक जून को पर्यटकों के लिए खुल गई थी और 31 अक्टूबर को बंद हो जाती है। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी आशीष जिरवान का कहना है कि इस वर्ष घाटी में रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुँचे हैं। एक जून से अब तक 35 हजार 261 पर्यटक घाटी में पहुँचे हैं। जिसमे विभाग को 6707500 का राजस्व प्राप्त हो चुका है।