शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:बालकनी में लगी आग, हादसा टला, जनहानि नहीं; सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी के टावर-16 की घटना – Fire Breaks Out On A Balcony In A Greater Noida Society
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:बालकनी में लगी आग, हादसा टला, जनहानि नहीं; सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी के टावर-16 की घटना – Fire Breaks Out On A Balcony In A Greater Noida Society

October 31, 2026


Fire breaks out on a balcony in a Greater Noida society

बालकनी में लगी आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसायटी में देर रात एक फ्लैट की बालकनी आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखा गिरने से बालकनी में रखे सामान ने आग पकड़ ली। आग की लपटें देखकर सोसायटी में अफरातफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, घटना सोसायटी के टावर-16 की है। देर रात एक फ्लैट की बालकनी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना के बाद फायर सर्विस यूनिट मौके के लिए रवाना हुई। बालकनी में रखे कूड़े में आग लगी थी, आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है, कोई फंसा नहीं है, कोई जनहानि नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X