शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नौकरी:डाक विभाग में स्किल्ड आर्टिजन की भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; कितना मिलेगा वेतन? – India Post Mms Kolkata Recruitment 2026: 19 Skilled Artisan Vacancies, Eligibility And Apply
नौकरी

नौकरी:डाक विभाग में स्किल्ड आर्टिजन की भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन; कितना मिलेगा वेतन? – India Post Mms Kolkata Recruitment 2026: 19 Skilled Artisan Vacancies, Eligibility And Apply

October 31, 2026


डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेल मोटर सर्विस (MMS), कोलकाता ने स्किल्ड आर्टिजन/ट्रेड्समैन के 19 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ग्रुप-सी के अराजपत्रित और गैर-मंत्रालयिक पदों के लिए है। इस भर्ती में मोटर व्हीकल मैकेनिक, मोटर व्हीकल इलेक्ट्रिशियन, टायरमैन, ब्लैकस्मिथ, पेंटर, अपहोल्स्टरर तथा कारपेंटर एंड जॉइनर ट्रेड शामिल हैं।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। इच्छुक उम्मीदवारों को का आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से 30 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-2 के अनुसार वेतन मिलेगा।

भर्ती की मुख्य जानकारी















विवरण जानकारी
विभाग डाक विभाग, भारत सरकार
कार्यालय मेल मोटर सर्विस, कोलकाता
पद का नाम स्किल्ड आर्टिजन/ट्रेड्समैन
पद का समूह ग्रुप-सी
कुल रिक्तियां 19
ट्रेड की संख्या 7
वेतनमान ₹19,900–₹63,200
परिवीक्षा अवधि 1 वर्ष
आवेदन का माध्यम ऑफलाइन, केवल स्पीड पोस्ट
आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
अंतिम समय शाम 5 बजे

ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का विवरण

डाक विभाग ने सात तकनीकी ट्रेड में कुल 19 पद निर्धारित किए हैं। इनमें सबसे अधिक 8 पद मोटर व्हीकल मैकेनिक के हैं।












ट्रेड कुल पद UR SC ST OBC-NCL
मोटर व्हीकल मैकेनिक 8 4 2 1 1
मोटर व्हीकल इलेक्ट्रिशियन 4 2 1 0 1
टायरमैन 2 1 0 0 1
ब्लैकस्मिथ 2 1 1 0 0
पेंटर 1 1 0 0 0
अपहोल्स्टरर 1 1 0 0 0
कारपेंटर एंड जॉइनर 1 0 0 0 1
कुल 19 10 4 1 4

शैक्षणिक योग्यता: 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

स्किल्ड आर्टिजन के पदों के लिए उम्मीदवारों को निम्न में से किसी एक योग्यता को पूरा करना होगा:


  1. तकनीकी प्रमाणपत्र: संबंधित ट्रेड में सरकार से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से प्रमाणपत्र होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र
  2. सामान्य शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में कम से कम एक वर्ष का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए।

मोटर व्हीकल मैकेनिक के लिए विशेष शर्त: इस ट्रेड में आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास वैध हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन चलाने की अनुमति वाला लाइसेंस एक्सट्रैक्ट होना अनिवार्य है।

कितनी आयु वाले कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2018 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। भूतपूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।










श्रेणी अधिकतम आयु सीमा
सामान्य वर्ग 30 वर्ष
SC 35 वर्ष
ST 35 वर्ष
OBC-NCL 33 वर्ष
केंद्र सरकार के कर्मचारी 40 वर्ष तक
भूतपूर्व सैनिक नियमानुसार छूट

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-2 में नियुक्त किया जाएगा।


  • वेतनमान: ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह
  • प्रारंभिक मूल वेतन: ₹19,900 प्रतिमाह
  • नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और अन्य अनुमन्य भत्ते
  • परिवीक्षा अवधि: एक वर्ष

चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?

इन पदों पर चयन संबंधित ट्रेड की प्रतियोगी ट्रेड परीक्षा (Competitive Trade Test) के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:


  1. आवेदन की जांच: उम्मीदवारों की आयु, शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड अनुभव और जहां आवश्यक हो, HMV लाइसेंस की जांच की जाएगी।
  2. ट्रेड टेस्ट: पात्र उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना होगा।
  3. हॉल परमिट: परीक्षा की तिथि, स्थान, पाठ्यक्रम और अवधि की जानकारी हॉल परमिट के माध्यम से दी जाएगी।
  4. अंतिम मेरिट सूची: शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड अनुभव, श्रेणीवार रिक्तियों और ट्रेड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।

ट्रेड टेस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

इस भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट, पोस्टल ऑर्डर या शुल्क भुगतान की रसीद भेजने की आवश्यकता नहीं है।

India Post Skilled Artisan Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में सादे कागज पर आवेदन तैयार करके ऑफलाइन भेजना होगा। आवेदन करने के चरण:


  1. स्किल्ड आर्टिजन भर्ती का निर्धारित आवेदन फॉर्म प्राप्त करें या उसका प्रिंट निकालें।
  2. आवेदन में ट्रेड का नाम, अपना नाम, पिता का नाम, श्रेणी, पता, ईमेल, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड अनुभव की जानकारी भरें।
  3. मोटर व्हीकल मैकेनिक ट्रेड के उम्मीदवार अपने ड्राइविंग लाइसेंस का विवरण भी भरें।
  4. आवेदन फॉर्म के ऊपर दाईं ओर हाल का पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और फोटो पर स्व-प्रमाणन करें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ लगाएं।
  6. आवेदन को लिफाफे में रखकर उसके ऊपर संबंधित ट्रेड का नाम स्पष्ट रूप से लिखें।
  7. लिफाफे को केवल स्पीड पोस्ट से निर्धारित पते पर भेजें।

यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक ट्रेड में आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रत्येक ट्रेड के लिए अलग आवेदन फॉर्म और अलग लिफाफा भेजना होगा। एक ही फॉर्म या लिफाफे में कई ट्रेड के लिए आवेदन करने पर फॉर्म निरस्त हो सकता है।

आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज लगाएं?

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां भेजनी होंगी:


  • जन्मतिथि प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं का प्रमाणपत्र या स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • भारतीय नागरिकता का प्रमाण
  • 8वीं या 10वीं कक्षा की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  • संबंधित ट्रेड का ITI प्रमाणपत्र या तकनीकी डिप्लोमा
  • मोटर व्हीकल मैकेनिक पद के लिए वैध HMV ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति
  • संबंधित ट्रेड में कम से कम एक वर्ष के अनुभव का प्रमाणपत्र
  • लागू होने पर SC/ST/OBC-NCL/EWS/ESM श्रेणी प्रमाणपत्र
  • दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो; इनमें से एक आवेदन फॉर्म पर चिपकाना होगा

आवेदन किस पते पर भेजें?

उम्मीदवारों को भरा हुआ आवेदन फॉर्म और दस्तावेज नीचे दिए गए पते पर केवल स्पीड पोस्ट से भेजना होगा:

The Senior Manager,

Mail Motor Services,

139, Beleghata Road,

Kolkata – 700015,

West Bengal.

आवेदन 30 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। कूरियर, साधारण डाक, रजिस्टर्ड पोस्ट या हाथों-हाथ दिए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X