शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत लगातार दूसरे माह प्रथम:सितंबर में 99.17 फीसदी अंक; पिथौरागढ़ दूसरे स्थान पर – Champawat First In The Twenty-point Program For The Second Consecutive Month
चंपावत

बीस सूत्री कार्यक्रम में चंपावत लगातार दूसरे माह प्रथम:सितंबर में 99.17 फीसदी अंक; पिथौरागढ़ दूसरे स्थान पर – Champawat First In The Twenty-point Program For The Second Consecutive Month

October 31, 2026


Champawat first in the twenty-point program for the second consecutive month

चंपावत

विस्तार

चंपावत जनपद ने बीस सूत्री कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चंपावत ने लगातार दूसरे माह यह उपलब्धि हासिल की है। सितंबर माह की मूल्यांकन तालिका में चंपावत को 120 में से 119 अंक मिले, जो 99.17 फीसदी अंक दर्शाता है। जनपद ने 39 मदों में से 38 में ‘ए’ श्रेणी पाई। एक मद में ‘बी’ श्रेणी मिली, जबकि कोई ‘सी’ या ‘डी’ श्रेणी नहीं मिली।

बीस सूत्री कार्यक्रम विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन करता है। चंपावत का प्रथम स्थान योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है। मूल्यांकन तालिका में पिथौरागढ़ 96.58 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चमोली ने 95.73 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत परिकल्पना के अनुरूप जिले में सभी विभागों के अधिकारी समन्वय से काम कर रहे हैं। इसी कारण यह सफलता मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X