शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 से – University Exams From 18th

November 1, 2026


मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए शनिवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक हुई।

बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, परीक्षा तिथियों और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नवंबर के तीसरे सप्ताह से प्रारंभ होने वाली परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा कराने और केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। समस्त परीक्षा दो पालियों में होंगी। इसके साथ ही एलएलबी, बीएड एवं एमएड पाठ्यक्रमों की बैक पेपर तथा अंक सुधार परीक्षाओं के आयोजन से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध बनाने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा की शुचिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों से परीक्षा संचालन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने और परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही सभी महाविद्यालयों से यह अपेक्षा की गई कि वे अपने सभी पाठ्यक्रमों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में राजकीय पीजी कॉलेज, मंगरहा के प्राचार्य डॉ. दिनेश यादव, राजकीय महाविद्यालय, मझवां के प्राचार्य प्रो. सूबेदार यादव, प्रो. गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय, प्रो. भवभूति मिश्र, कुलसचिव रामनरायन, परीक्षा नियंत्रक हरीश चंद एवं उपकुलसचिव अजित प्रताप सिंह उपस्थित रहे। ऑनलाइन माध्यम से प्रो. अशोक सिंह, प्रो. राज मोहन शर्मा, प्रो. माधवी शुक्ला एवं प्रो. रीना सिंह ने बैठक में सहभागिता की।

86 कॉलेजों के 81000 विद्यार्थी पंजीकृत

विवि के कुल सचिव राम नारायन ने बताया कि मिर्जापुर और सोनभद्र जिले 86 कॉलेज विवि से संबंद्ध हैं। यहां 81 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X