शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़:तीन आरोपी धरे, एक बंबीहा गैंग का गुर्गा; मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार – Illegal Arms Module Busted In Patiala
पटियाला

अवैध हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़:तीन आरोपी धरे, एक बंबीहा गैंग का गुर्गा; मध्य प्रदेश से लाए थे हथियार – Illegal Arms Module Busted In Patiala

November 1, 2026


Illegal arms module busted in Patiala

पटियाला में हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देती पुलिस

विस्तार

पटियाला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर के नौ पिस्तौल, 10 कारतूस और 16 मैगजीन बरामद की गई हैं।

पुलिस ने एक सफेद रंग की कार भी बरामद की है। शुरुआती जांच में सामने आया कि बरामद हथियार मध्य प्रदेश से लाए गए थे। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हांस के दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक सिटी, पुलिस उपाधीक्षक और सीआईए स्टाफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ गोगा, लखवीर सिंह उर्फ लाडी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है। जसविंदर सिंह बठिंडा का निवासी है, जबकि लखवीर सिंह और गुरप्रीत सिंह पटियाला के रहने वाले हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X