शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बांदा

Banda News:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत – Motorcyclist Dies After Being Hit By A Truck

November 1, 2026


बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बबेरू कस्बा निवासी सौरभ (25) पुत्र श्रीचंद्र की 20 नवंबर को शादी तय थी। शनिवार को वह अपने चचेरे भाई सचिन (24) के साथ शादी के कार्ड बांटने गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X