शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रामलला के दर्शन का समय बदला:एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था; जानें पट खुलने से लेकर बंद होने तक समय सारिणी – Timings For Darshan Of Ram Lalla Changed Learn Timetable From Opening To Closing Of Doorst
अयोध्या

रामलला के दर्शन का समय बदला:एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था; जानें पट खुलने से लेकर बंद होने तक समय सारिणी – Timings For Darshan Of Ram Lalla Changed Learn Timetable From Opening To Closing Of Doorst

November 1, 2026


Timings for darshan of Ram Lalla changed Learn timetable from opening to closing of doorst

रामलला का विग्रह
– फोटो : ट्रस्ट

विस्तार

अयोध्या में मौसम में बदलाव के साथ श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन और आरती की समय-सारिणी बदल दी गई है। एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत अब श्रद्धालु सुबह सात बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे, जबकि रात 9:15 बजे तक दर्शन होंगे। मंदिर के पट रात 10 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

नई व्यवस्था के मुताबिक, मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलेंगे। इसके बाद सुबह 4:30 बजे मंगला आरती और 6:30 बजे श्रृंगार आरती होगी। पहले मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे। अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए सुबह सात बजे तक इंतजार करना होगा।

दोपहर में एक घंटे दर्शन रहेंगे बंद

नई समय-सारिणी में दोपहर के विश्राम का समय भी बढ़ाया गया है। अब दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला के दर्शन नहीं होंगे। पहले यह अवधि केवल 30 मिनट की थी। इस बदलाव के तहत रामलला को दोपहर में एक घंटे का विश्राम मिलेगा।

रात 9:30 बजे होगी शयन आरती

शाम और रात में श्रद्धालु 9:15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। पहले मंदिर रात 10:30 बजे बंद होता था।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह के मुताबिक, मौसम के अनुसार अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी तैयार की है। नई व्यवस्था एक नवंबर से लागू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X